Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: जितेन्द्र यादव हत्याकांड में फ़रेंदा पुलिस ने तीन को किया गिरफ़्तार

महिला ज़िला पंचायत सदस्य अमरावती देवी के पुत्र की निर्मम हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार करने का दावा किया है। नामज़द मुक़दमे के आधार पर अभी एक अभियुक्त और दो अज्ञात फ़रार हैं। पूरी ख़बर:
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: जितेन्द्र यादव हत्याकांड में फ़रेंदा पुलिस ने तीन को किया गिरफ़्तार

महराजगंजः जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र में हुई महिला जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी के पुत्र जितेन्द्र यादव की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः भारी तनाव के बीच 50 घंटे बाद हुआ जितेन्द्र यादव का अंतिम संस्कार लेकिन पुलिसिया पैंतरेबाजी से सवाल अब भी कायम

जितेन्द्र यादव की पत्नी बबीता यादव नि0 हरैया बरगदवा थाना पुरन्दरपुर महराजगंज के तहरीर पर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0- 395/2019, धारा 302,307,147,148, 34 भा0द0वि0 में रामबृक्ष साहनी पुत्र सिद्धू साहनी, रामकेश पासवान पुत्र मोल्हू और महावीर साहनी पुत्र स्व0 रामप्रसाद साहनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन तीनों को भईया फरेन्दा थाना से शनिवार को करीब 11:50 बजे हिकमतअमली से पुलिस हिरासत में लिया गया। 

यह भी पढ़ेंः मृतक जितेन्द्र यादव की पत्नी का अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला पर बड़ा आरोप

गिरफ्तार अभियुक्त-
 1.रामबृक्ष साहनी पुत्र सिद्वू साहनी नि0 हरैया बरगदवा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज 

2. रामकेश पासवान पुत्र मोल्हू नि0 हरैया बरगदवा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज 

3. महावीर साहनी पुत्र स्व0 रामप्रसाद साहनी नि0 व थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज

Exit mobile version