हिंदी
रायपुरः देश में कई जगहों पर कोरोना टीकाकरण को लेकर कई जगहों पर लोगों की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के एक जिले में आदिवासी कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने आदेश जारी किया है।
इस आदेश में अपने स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगवाने को कहा है। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि अगर टीका नहीं लगवाया तो उनका अगले महीने का वेतन रोक दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 160 किलोमीटर दूर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आदिवासी विभाग ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि वे या तो खुद को कोविड-19 का टीका लगवाएं अन्यथा उन्हें जून माह का वेतन नहीं दिया जाएगा।
लोगों ने आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। आदेश में जिले में आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यालयों, आश्रमों, छात्रावासों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगवाने के बाद अपने कार्यालय में टीकाकरण कार्ड जमा करने को कहा गया है।
वहीं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त केएस मसराम ने कहा कि, विभाग के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। सोमवार को विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
Published : 27 May 2021, 1:12 PM IST
No related posts found.