Rahul Gandhi Raebareli Visit: अचानक सर्राफा कारोबारी के घर क्यों पहुंचे राहुल गांधी? दूसरे दिन होगा बड़ा मंथन!
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने सर्राफा कारोबारी के परिवार से मुलाकात कर कारोबार की स्थिति जानी। दूसरे दिन वह डॉक्टरों, खिलाड़ियों और बार एसोसिएशन पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा दिशा की बैठक में शामिल होकर जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।