युवक को मारकर गले की चेन छीनी, अब जान से मारने की दे रहे धमकी, थाने पहुंचा फरियादी, जानें पूरा मामला

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र निवासी मिथिलेश वर्मा ने गांव के दबंगों पर मारपीट कर चेन छीनने का आरोप लगाया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 June 2024, 3:47 PM IST
google-preferred

फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परासखांड निवासी मिथिलेश वर्मा पुत्र श्रीचंद वर्मा ने पुलिस को एक तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से पीडित मिथिलेश ने आरोप लगाया है कि वह फरेंदा से अपने घर के लिए परासखांड जा रहे थे कि रास्ते में गोलू पासवान उर्फ रंजीत पुत्र डाक्टर पासवान, अजय यादव पुत्र लालचंद और देवेश त्रिपाठी पुत्र देवनंदन त्रिपाठी निवासी ग्राम भैंसहिया रामनगर ने हमारे साथ मारपीट कर मेरे गले से 15 ग्राम की सोने की चेन भी छीन ली।

पीडित मिथिलेश ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि मारने पीटने के दौरान वह कह रहे थे कि तुम मेरे दुश्मनों के साथ क्यों घूम रहे हो। मिथिलेश ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

Published :  26 June 2024, 3:47 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement