
नई दिल्ली: भोजपुरी गानों की बात करें तो खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह जैसे स्टार सिंगर को लोगों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। YouTube पर इन दिनों भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं टॉप 5 भोजपुरी गानें जिन्हें सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है। आप भी देखें ये गानें।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
1. भोजपुरी गाना 'आग लगे ना राजा' (Aag Lage Na Raja) का विडियो यूट्यूब पर फैन्स के बीच धूम मचा रहा है। गाने को अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। इस गाने को अभी तक 38 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये गाना 8 जून 2019 को अपलोड हुआ है।
2. भोजपुरी गाना 'चांद ना सुंदर लागेला' (Chand Na Sunar Lagela)का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा है। गाने को काजल राघवानी और पवन सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को अभी तक 75 लाख लोग देख चुके हैं। इस गाने को 5 नंबर 2015 में रिलीज किया गया था।
3. पवन सिंह (Pawan Singh) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का सॉन्ग आरा के होठ लाली लगावेलू को YouTube पर लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। ये गाना 5 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस गाने में दोनों के बीच हॉट केमिस्ट्री दिखाई गई है।
4. कुछ समय पहले ही खेसारी लाल यादव और खुशबु जैन (Khushbu Jain) का गाने तकिया पे चादर ओढा (Takiya Pe Chadar Odhake) ने भी यूट्यूब पर तहलका मचाया है। इस गानें मे दोनों की कैमिस्ट्री को लोगों ने बहत ज्यादा पसंद किया है। इस गानें को 39 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।
5. भोजपुरी गाना ' खाला बबुआ मूली के पराठा' का विडियो यू्ट्यूब पर दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' के इस गाने को खूशबू राज और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है। इस गानें को अभी तक 2 करोड़ लोग देख चुके हैं। ये गाना 7 मार्च 2017 को अपलोड किया गया था।
Published : 4 August 2019, 11:41 AM IST
Topics : Bhojpuri movies bhojpuri songs Khesari Lal Yadav Pawan Singh youtube खेसारी लाल निरहुआ पवन सिंह भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म