Tips to Save from Heat Wave: भीषण गर्मी में इस तरह रखें खुद को कूल और सेहतमंद, आजमाएं ये आयर्वैदिक और नेचूरल नुस्खे

देश के कई हिस्सों में गर्मी (Hot Weather) का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी के बावजूद भी कामकाज और दिनचर्या का जारी रहना भी जरूरी है। गर्मी के दिनों में आप कुछ नेचूरल और आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का सेवन करके आप न केवल गर्मी से राहत पा सकते हैं बल्कि सेहतमंद भी रह सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में

Updated : 12 April 2022, 2:07 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में गर्मी (Hot Weather) का प्रकोप जारी है। भीषण गर्मी के बावजूद भी कामकाज और दिनचर्या का जारी रहना भी जरूरी है। गर्मी में भी लोगों अपने काम से बाहर निकलना ही पड़ता है। लेकिन भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान देना बेहद जरूरी है। गर्मी में बीमारियों का खतरा भी रहता है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये ऐसी कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में, जो आपको न केवल गर्मी से निजात दिलाते हैं बल्कि सेहतमंद भी बनाये रखते हैं। 

गर्मी के दिनों में आप कुछ नेचूरल और आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का सेवन करने से न केवल आप गर्मी से राहत पा सकते हैं बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी को मात देने में आपकी मदद करेंगे।

खस का शरबत

खस का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खस आपके शरीर को ठंडा रखता है। खस में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे कई गुण पाए जाते हैं। खस का शरबत पीने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है।

आंवले का शरबत

आंवले की तासीर ठंडी होती है। आप गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आंवला का जूस भी पी सकते है। आंवले का शरबत पीने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सकता है।

अनार का शरबत

अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। अनार का जूस तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन अनार के शरबत को गर्मियों के मौसम में बेहद ठंडा और फायदेमंद माना जाता है।

Published : 
  • 12 April 2022, 2:07 PM IST

Related News

No related posts found.