Automobile: जानें उन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जो सिंगल चार्ज में तय करती है 400 KM से ज्यादा की दूरी

आज हम आपको 2 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों से मिलवाएंगे जिनकी रेंज सबसे ज्यादा है और वो सिंगल चार्ज में 400 KM से अधिक की दूरी तय करती है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 March 2022, 4:53 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक कारों का क्रैज बढ़ गया है। आज कल ऑटोमोबाइल मार्केट इलेक्ट्रिक कारों को लेकर कॉम्पिटिशन भी बहुत ज्यादा हो गया है। हालांकि कई लोगों में आज भी इलेक्ट्रिक कारों को लेकर काफी कंफ्यूज है। 

कई लोगों के दिमाग में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर अक्सर ही ये सवाल आता है कि अगर बीच रास्ते में कार की बैटरी खत्म हो गई तो वो क्या करेंगे, या फिर उन्हें कौन इलेक्ट्रिक कार खरदीनी चाहिए जो रेंज के मुताबिक काफी अच्छी हो। आज हम आपको 2 ऐसी इलेक्ट्रिक कारों से मिलवाएंगे जिनकी रेंज सबसे ज्यादा है और वो सिंगल चार्ज में 400 KM से अधिक की दूरी तय करती है। 

1. AUDI E-TRON

भारतीय बाजार में ऑडी ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार AUDI E-TRON को  जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था। ऑडी की ये इलेक्ट्रिक कार भारत में E-TRON 50, E-TRON 55 और E-tron Sportback वैरिएंट में मिल जाएगी।  AUDI E-TRON 50 की रेंज की बात करें तो इसका बैटरी पैक  71kWh जो 379km रेंज की दूरी तय करता है। वही E-TRON 55 और E-tron Sportback का बैटरी पैक 91kWh है। जो  484km का दावा करता है। इन कारों की कीमत 99.99 लाख रुपये, 1.16 करोड़ रुपये और 1.18 करोड़ रुपये है। 

2. JAGUAR I-PACE

भारतीय बजार में JAGUAR I-PACE एस, एसई और एचएसई वेरिएंट में उपलब्ध है। हमारी लिस्ट में शामिल दोनों कारों से में JAGUAR I-PACE सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। JAGUAR I-PACE को एक बार चार्ज करने पर 470KM की तय कर सकते है। इसमें 90kWh लिथियम-आयन बैटरी है।  JAGUAR I-PACE 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में कैपिबल है। इसके अलावा आप इसे 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड ले जा सकते है। इसकी बैटरी को 100kW फास्ट चार्जर से 45 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। JAGUAR I-PACE की कीमत  1.066 करोड़ रुपये, 1.08 करोड़ और 1.12 करोड़ रुपये है।
 

No related posts found.