8वें वेतन आयोग की बैठक में लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन-भत्तों में बड़े बदलाव की उम्मीद
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। 8वां वेतन आयोग 24 अप्रैल को देहरादून में अहम बैठक करने जा रहा है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर, DA मर्जर, HRA और भत्तों पर चर्चा होगी। कर्मचारी संगठनों की मांगें मान ली गईं तो सैलरी में बड़ा उछाल संभव है।