UP News: शादी के माहौल में पसरा मातम, आगरा में चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के नहर में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 January 2024, 2:45 PM IST
google-preferred

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के नहर में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने कहा ने बताया कि कार में सवार छह लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

राय ने बताया कि यह घटना आगरा शहर के ताजगंज थाना क्षेत्र के डिगनर रोड पर हुई।

Published : 
  • 20 January 2024, 2:45 PM IST