
रायबरेली: बेखौफ चोरों ने लोहे के कारखाने को निशाना बनाया है। बीती रात सेंध काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। नगदी समेत लोहे के सामान पर चोर हाथ साफ कर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,मामला सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय चौराहे की घटना है। जहाँ थाना सरेनी के गांव सगरा निवासी वेद प्रकाश का खराद मशीन का कारखाना है। आज सुबह जब वह कारखाने पहुंचा, तो देखा यहाँ पर कुछ सामान गायब पाया गया। पता लगा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी है।
पुलिस की ओर से जांच जारी
दुकान में रखा 70 हजार रुपये का मशीन का लोहे का सामान और नकद रुपया चोरी हो गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं।
Published : 27 March 2025, 3:09 PM IST
Topics : Crime in Raebareli crime news Dynamite News raebareli news Sareni police station Theft News