हिंदी
सोनभद्र: जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 में गुरुवार को पानी टंकी के पास एक 24 वर्षीय युवती का शव मिला शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वही स्थानीय लोगों की माने तो एक दिन पहले कुछ युवकों के साथ महिला दिखी थी और उसमे से एक युवक ने युवती को अपनी पत्नी बताया था। युवती और साथ में दिखे दोनों युवकों ने अपना पता चुनार बताया था।
मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि 24 से 25 साल की एक अज्ञात युवती का शव मिला है। लोगों की माने तो युवती 2-3 दिन से क्षेत्र में घूमती नज़र आई थी। गुरुवार दोपहर में युवती का शव मिला है। इसके हाथ पर माला सुदामा लिखा हुआ है।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई। युवती की शिनाख्त में जुटी पुलिस महिला के साथ दिखे लोगों की भी तलाश कर रही है।
Published : 23 January 2025, 8:18 PM IST
Topics : crime news DeadBody Dynamite News Girl News Dynamite Obra Police Station police Sonbhadra UP News