हिंदी
महराजगंज: जनपद के ठूठीबारी अंतर्गत डीगही गांव गडौरा बाजार निवासी राजन शर्मा पुत्र श्याम सुधाकर शर्मा को आज गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहे पर एसटीएफ की मदद से मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। राजन शर्मा पर मुंबई के ठाणे में होटल में रुके गुजरात के एक व्यवसायई की हत्या का आरोप। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद वह मुंबई से फरार हो गया था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे नगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0091/2023 के तहत धारा धारा 302 का मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के बाद आरोपी राजन शर्मा काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पुलिस लगातार गोरखपुर महराजगंज में छापेमारी कर रही थी। अब यूपीएसटीएफ के सहयोग से गोरखपुर के विश्वविद्यालय चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया।
शुरूआता पूछताछ में आरोपी राजन शर्मा ने बताया कि वह महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना अंतर्गत डीगही गांव का निवासी है। वह मुंबई के होटल प्रिंस रेजीडेंसी में वेटर का काम कर रहा था। उसी होटल के कमरा नंबर 303 में गुजरात निवासी काराभाई रामभाई पुत्र राम भाई सूबा निवासी नवयुग चौक, ललुका जिला राजकोट गुजरात का एक युवक रुका था। अक्सर उसके रूम में आना जाना लगा था। इसी दौरान उसके अटैची में पैसा पड़ा देखा उसके लालच में आकर उसकी हत्या कर दिया।
अब महाराष्ट्र पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।
Published : 7 June 2023, 5:11 PM IST
No related posts found.