दिल्ली में मौसम रहा सुहावना, जानिए कितना रहा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना बना रहा तथा इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Updated : 25 April 2023, 7:56 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम सुहावना बना रहा तथा इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 36 से 58 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। इस दौरान गुरुग्राम (159), नोएडा (150), फरीदाबाद (136), गाजियाबाद (169), ग्रेटर नोएडा (170) जैसे पड़ोसी इलाकों में भी वायु की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Published : 
  • 25 April 2023, 7:56 AM IST

Related News

No related posts found.