हिंदी
लखनऊ: कानपुर के विकास दूबे कांड में तत्कालीन एसएसपी अनंत देव को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि आईपीएस दिनेश कुमार पी को नोटिस दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एसआईटी की रिपोर्ट पर यह कार्यवाही की गयी है।
इस मामले में अनंत देव के निलंबन के बाद राज्य सरकार ने विभागीय जांच के भी आदेश दिये हैं।
कानपुर के बिकरु कांड में आठ पुलिस वालों की निर्मम हत्या विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर की थी।
इसके बाद पूरे देश में खूब हो-हल्ला मचा तब जाकर राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था।
अब इस रिपोर्ट की जद में आये दोषियों पर एक-एक कर गाज गिरायी जा रही है।
अंदर की खबर के मुताबिक एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में अस्सी लोगों पर कार्यवाही की अनुशंसा की है।
अनंत देव की दीवाली अब काली हो गयी है।
इससे पहले जब ये गोरखपुर में एसएसपी के रुप में तैनात थे तब भी निलंबित हो चुके हैं।
Published : 12 November 2020, 6:46 PM IST
No related posts found.