हिंदी
महराजगंज: दृढ़ संकल्प व कठिन मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इसका ज्वलंत उदाहरण पनियरा इंटर कालेज (मन्नान खाँ विद्यालय) के वर्ष 2006 के छात्र रहे शैलेन्द्र सिंह हैं। शैलेन्द्र सिंह अब एक वैज्ञानिक के रूप में कई युवाओं के आदर्श और प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। वे आज न्यूक्लियर पावर कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड तरापुर महाराष्ट्र वैज्ञानिक सहायक के रूप में कार्यरत हैं।

शुक्रवार को शैलेन्द्र सिंह के वैज्ञानिक बनने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि शैलेन्द्र सिंह ने साबित कर दिया कि कठिन मेहनत के बूते पर इंसान हर लक्ष्य को साध सकता है।
वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि वैज्ञानिक सहायक बनकर शैलेन्द्र सिंह ने जनपद के साथ पनियरा ब्लाक व इस विद्यालय का नाम रौशन किया है। इन पर विद्यालय परिवार व पनियरा क्षेत्र व जनपद को नाज है।
Published : 22 July 2022, 7:01 PM IST
No related posts found.