हिंदी
कोलकाता: नारदा स्टिंग केस को अंजाम देने वाले वरिष्ठ पत्रकार मैथ्यू सैमुअल ने आज एक वीडियो जारी कर सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने पूछा कि जब उन्होंने खुद नोटों के बंडल शुभेंदु अधिकारी को दिये थे और ये बात सीबीआई जानती भी है तो फिर क्यों नहीं सीबीआई शुभेंदु अधिकारी को भी गिरफ्तार कर रही है? सिर्फ चार नेताओं पर क्यों?
सैमुअल ने उनके स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर सीबीआई की ओर से टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी पर तो खुशी जतायी लेकिन इसी केस में सबूत होने के बावजूद भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल खड़े किये।
इस वीडियो में शुभेंदु अधिकारी की करतूत साफ दिख रही है. नारदा स्टिंग करने वाले पत्रकार मैथ्यू सैमुअल ने आज सवाल पूछा- CBI क्यों शुभेंदु को भी गिरफ्तार नहीं करती? खुद उन्होंने शुभेंदु को रुपये दिये, ये बात CBI जानती है. TMC और भाजपा के नेताओं पर बराबर कार्यवाही हो #CentreVsMamata pic.twitter.com/04OrGkXvS6
— Manoj Tibrewal Aakash (@Manoj_Tibrewal) May 17, 2021
उन्होंने सोमवार को एक वीडियो संदेश में कहा, यह खुशी का दिन है, कई साल हो गए, स्टिंग टेप वर्ष 2016 में जारी हुआ था लेकिन नेताओं को सीबीआई छू भी नहीं पाई थी, जबकि तीन साल पहले चार्जशीट तैयार हो गई थी। उन्होंने कहा कि सीबीआई की कार्यवाही पारदर्शी और एक समान होनी चाहिये।
Published : 17 May 2021, 8:57 PM IST
No related posts found.