
फरेंदा (महराजगंज): कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी बेणुगोपाल ने विजय सिंह एडवोकेट को नया महराजगंज का जिलाध्यक्ष नामित किया हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष ने आवास पर पत्रकार वार्ता कर प्राथमिकताए बताई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बात
चीत के दौरान नए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि बूथस्तर तक पार्टी को मजबूती प्रदान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और भी मजबूती प्रदान किया जायेगा।
कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के पूर्ण सहयोग व समर्थन लेकर पार्टी को सबसे मजबूत राजनैतिक दल बनाना प्राथमिकता होगी। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गाे के लिए कार्य करती हैं।
विजय सिंह के जिलाध्यक्ष नामित होने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विधायक वीरेंद्र चौधरी, त्रिभुवन नरायन मिश्र, अवनीश पाल, झिनकू चौधरी, आलोक प्रसाद, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, डॉ रामनरायन चौरसिया, अशोक चौरसिया, मनोज यादव, श्रीनिवास चौबे आदि लोगों ने प्रसन्नता जाहिर किया हैं।
Published : 21 March 2025, 8:10 PM IST
Topics : Congress Dynamite News Exclusive conversation Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Maharajganj Congress New District President