
फतेहपुरः जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली का तार टूटकर गिरने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: चिंगारी ने लिया विकराल रूप, भीषण आग से 50 बीघा फसल जलकर खाक, किसानों में भारी उदासी
तार गिरने से किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार मृतक के दादा ने बताया कि हेमराज खेत मे काम कर रहा था तभी खेत के ऊपर से निकली 11 हजार वॉल्ट बिजली की लाइन का तार टूटकर किसान पर गिर जाने झुलस गया। जिसको जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं लोगों का कहना है कि इस बारे में बिजली विभाग को कई बार जानकारी दी गई है। जब भी वो आते हैं तो उन्हें इस बारे में अवगत कराया गया है। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।
Published : 11 April 2021, 5:11 PM IST
Topics : Asothar Fatehpur uttar pradesh असोथर उत्तर प्रदेश किसान फतेहपुर मौत