Gorakhpur: पुलिस स्टेशन में छात्राओं की क्लास, हेल्पलाइन से साइबर सुरक्षा तक मिली अहम जानकारी
थाने का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर या झिझक का भाव आता है, लेकिन गोरखपुर में छात्राओं के लिए पुलिस ने थाने को सीखने की जगह में बदल दिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।