कानपुर ट्रिपल मर्डर का रहस्य रह गया अनसुलझा, 10 दिन बाद मिला डॉक्टर का शव, कर डाली थी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गत दिनों हुए ट्रिपल मर्डर का रहस्य अनसुलझा रह गया है। मामले में आरोपी डाक्टर का शव 10 दिन बाद गंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया। डॉक्टर ने ही पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या की थी। पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 December 2021, 5:00 PM IST
google-preferred

कानपुर: कल्याणपुर के इंदिरा नगर स्थित डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में गत दिनों हुई तीन हत्याओं के रहस्य से शायद ही अब कभी पर्दा उठ सकेगा। यहां एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी थी और अपने रिश्तेदार को मामले की जानकारी देने के बाद फरार हो गया था। इस तीहर हत्याकांड के 9 दिन बाद आरोपी डॉक्टर का शव गंगा नदी के किनारे चकेरी थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट से बरामद किया गया। पुलिस ने स्टीमर बोट की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

कल्याणपुर में अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, 21 साल के बेटे शिखर व 16 साल की बेटी खुशी की हत्या करने के बाद आरोपी डॉक्टर सुशील कुमार ने मौके पर नोट्स भी छोड़े थे, जिसमें उन्होंने लिखा था वह खुद को भी खत्म कर लेगा। बताया जाता है कि डॉक्टर गहरे डिप्रेशन में था।

 कल्याणपुर के अपार्टमेंट में पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर डाक्टर फरार हो गया था। माना जा रहा है कि हत्या से पहले तीनों को जहर या बेहोश करने वाला कोई केमिकल दिया गया था। फरार डॉक्टर के मोबाइल की लास्ट लोकेशन अटल घाट से गंगा किनारे सरसैया घाट तक मिली थी। पुलिस लगातार डॉक्टर की तलाश में थी। अब घटना के नौवें दिन डॉक्टर का शव चकेरी के सिद्धनाथ घाट पर मिला है। 

शव की सूचना पर डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्टीमर बोट की मदद से शव को बाहर निकलवाया। माना जा रहा है कि डाक्टर ने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। 

रविवार को चकेरी के सिद्धनाथ घाट पर शव मिलने की सूचना पर डीसीपी वेस्ट वहां पहुंचे और शव निकलवाया। शव पुराना होने से पेट फट गया था। तलाशी में नींद की गोलियां, आईडी कार्ड और कार की चाबी बरामद हुई है। 

Published : 
  • 12 December 2021, 5:00 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement