गुरुग्राम के एक गांव में घुसकर किशोर को घायल करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया

गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में घुसकर 13 वर्षीय किशोर को घायल करने वाले तेंदुए को बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सात घंटे की कोशिशों के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 January 2024, 5:49 PM IST
google-preferred

गुरुग्राम: गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में घुसकर 13 वर्षीय किशोर को घायल करने वाले तेंदुए को बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने सात घंटे की कोशिशों के बाद पकड़ लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब छह बजे तेंदुआ गांव में देखा गया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस के अनुसार गांव के अंदर सड़कों पर घूम रहे तेंदुए की वीडियो एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे हो गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब तेंदुआ एक घर में घुसा तो प्रभात नामक किशोर बाहर आया तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि किशोर के पैरों और पीठ पर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि सात घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया, वह एक घर की रसोई में घुस गया था और वन अधिकारी ने उसे वहीं पकड़ लिया।

खेड़की दौला थाने के प्रभारी अमित बेनीवाल ने कहा, 'वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करने के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह खतरे से बाहर है।'

एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ नर है और उसकी आयु चार वर्ष जबकि वजन 60 किलोग्राम से अधिक है। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे अरावली में छोड़ा जाएगा।

 

Published : 
  • 3 January 2024, 5:49 PM IST

Related News

No related posts found.