Fatehpur News: पहुंचे थे गाजे बाजे लेकर, मुंह लटकाये लौटे बाराती, दुल्हा बेहोश; जानिये पूरी घटना

डीएन संवाददाता

फतेहपुर जिले के एक गांव में कुछ ऐसा हुआ कि गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

पंचायत करते गांव के लोग
पंचायत करते गांव के लोग


फतेहपुर: जिले के असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात आई बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। काफी छींटाकशी के बाद पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों की बात बनी। बिना दुल्हन लिए बारात लौटने से लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक असोथर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी की शादी मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से की थी। शादी तय होने के बाद शादी का शुभ मुहूर्त भी निकलवा लिया गया था।

रिश्तेदार व नातेदारों को निमंत्रण भी भिजवा दिया गया था। 1 मार्च को दोनों की शादी का शुभ मुहूर्त निकाला गया था। दोनों पक्ष की तरफ से शादी वाले दिन सुबह से ही शादी की तैयारियां बड़ी धूमधाम से की जा रही थी।

शनिवार देर शाम दूल्हा बनकर तैयार हुआ और बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। देर रात बारात गांव पहुंची तो लड़की पक्ष की तरफ से बारातियों के खाने पीने का इंतजाम किया गया। थोड़ी देर बाद शादी समारोह में होने वाली सभी रस्में पूरी की गई। दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे भी ले लिए।

यह भी पढ़ें | फतेहपुर में किसान के घर रात के अंधेरे में बरपा कहर, जानिये ये दर्दनाक घटना

इस दौरान बारातियों व घरातियों ने डीजे के धुन पर जमकर ठुमके लगाए। लोगों ने शादी समारोह का भरपूर मजा उठाया। लेकिन सुबह जब दूल्हे को कलेवा खिलाने की रस्म आई तो शादी के बीच बवाल मच गया।

लड़की पक्ष की तरफ से अचानक दुल्हन को विदा न करने की बात शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद अचानक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया गया। लड़की पक्ष व दुल्हन के मना करने के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने जमकर मान मनौव्वल की लेकिन बात नहीं बनी।

सुबह गांव के सम्मानित लोगों को बुलाकर पंचायत का आयोजन किया गया। लोगों की पंचायत के बीच दुल्हन को न भेजने का निर्णय लिया गया पंचायत में दोनों पक्षों को अपने अपने सामान वापस कर बारात वापस लौटाने का निर्णय हुआ। जिसके बाद थोड़ी देर बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। वही असोथर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

दूल्हे के बेहोश होने पर बिना दुल्हन लौटीं बारात

यह भी पढ़ें | फतेहपुर में आधी रात को दबंगों का तांडव, क्षेत्र में दहशत और तनाव

बताया जा रहा है कि शादी के बाद सुबह दूल्हे को कलेवा खिलाने की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान अचानक दूल्हे को चक्कर आ गया और वह बेहोश हो कर गिर गया। दूल्हे को गिरता देख लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि दूल्हा मिर्गी का दौरा जैसी घातक बीमारी से ग्रसित है। 

दूल्हे पक्ष की तरफ से दूल्हे को घातक बीमारी से ग्रसित होने की बात छिपाई गई। जिस वजह से दुल्हन ने जाने से इंकार कर दिया। हालांकि दूल्हे पक्ष की तरफ से भी सफाई पेश की गई। दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना था कि रात में जगने की वजह से दूल्हे को चक्कर आ गया था। जिस वजह से वह बेहोश हुआ है। वह मिर्गी का दौरा की बीमारी से ग्रसित नहीं है।










संबंधित समाचार