हिंदी
संत कबीरनगर: संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में सोमवार को वायुसेना के किसी विमान के ईंधन टैंक जैसी दिखने वाली चीज मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बंजरिया बालुशासन गांव में एक खेत में वायुसेना के विमान के ईंधन की टंकी जैसी दिखने वाली दो चीजें गिरी हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में वायुसेना से संपर्क किया गया है और उसकी एक टीम जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली है। उन्होंने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होगी यह वायुसेना को ही तय करना है।

एसपी ने बताया कि जिस जगह वे चीजें गिरी हैं, पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी है। मौके पर शांति कायम है।
Published : 24 July 2023, 7:00 PM IST
Topics : ईंधन टैंक उत्तर प्रदेश एयर फोर्स खेत जांच प्रशासन विमान संत कबीर नगर
No related posts found.