मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता धनुष की आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।धनुष ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'द ग्रे मैन' से अपना फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। धनुष ने फोटो शेयर कर लिखा, “ 'द ग्रे मैन' 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म से धनुष के फर्स्ट लुक को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, “ 'द ग्रे मैन' से धनुष का फर्स्ट लुक। और यह है वेरा मारी वेरा मारी। धनुष के इस फोटो पर कई फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।”
रूसो ब्रदर्स (एंथोनी और जो रूसो) के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर 'द ग्रे मैन' में धनुष 'कैप्टन अमेरिका' के नाम से मशहूर क्रिस इवांस के साथ एक्शन में नजर आएंगे। क्रिस इवांस-धनुष के अलावा रयान गोस्लिंग, एना डे, जेसिका हेनविक, वैगनर मौरा, रेगे-जीन पेज और बिली बॉब थॉर्नटन भी लीड रोल में नजर आएंगे। 'द ग्रे मैन' धनुष की दूसरी हॉलीवुड फिल्म होगी।
इससे पहले धनुष 2018 में प्रदर्शित फिल्म 'द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ फकीर' में दिखाई दिए थे। (यूनिवार्ता)
Published : 27 April 2022, 5:46 PM IST
Topics : actor Dhanush hollywood The Gray Man अभिनेता एक्टर द ग्रे मैन धनुष फिल्म हॉलीवुड