राजस्थान की मानगढ़ पहाड़ियों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की कवायद शुरू, जानिये इसके बारे में

राजस्थान की मानगढ़ पहाड़ियों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की कवायद शुरू हो गयी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 July 2022, 5:16 PM IST

नई दिल्ली: राजस्थान की मानगढ़ पहाड़ियों को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की कवायद शुरू हो गयी है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने बुधवार को केंद्र सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में दी। मंत्रालय ने बताया कि रिपोर्ट में मानगढ़ पहाड़ी के बारे में प्रासंगिक विवरण और स्मारक प्राधिकरण द्वारा सिफारिशों को शामिल किया गया है। (वार्ता) 

Published : 
  • 7 July 2022, 5:16 PM IST