मेरठ: दूल्हा-दुल्हन से लूटपाट व मारपीट कर फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

कुछ दिन पहले मेरठ में शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर कुछ लोगों के हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला...

पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपी


मेरठ: कुछ दिन पहले शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर कुछ लोगों के हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। जिन्हें थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने दोनों आरोपियों की पुष्टी कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पुलिस ने चार घंटे में किया खुलासा
 

क्या है मामला

दरअसल कुछ दिन पहले शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर कुछ लोगों के हमला कर दिया था और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। यह घटना मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में हुई थी। बागपत के थाना दोघट क्षेत्र के गांव मौजिजाबाद नांगल निवासी राजपाल शर्मा की शादी अलीपुर निवासी मानसी के साथ थी। शाम साढ़े सात बजे शादी कर दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे का भाई दिपक शर्मा और गांव का ही ड्राइवर संदीप वापस लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी कार में बाकि के परिजन भी थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ पुलिस ने अवैध फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, मालिक को धर दबोचा

रास्ते में दुल्हन की तबीयत खराब हो जाने की वजह से कार को गांव पचपेड़ा में रोका गया था। वहां एक युवक ने कार की सजावट में लगे फूल निकाल लिए थे। जिसके बाद उसको रोका गया तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दिया था। इस दौरान आरोपित के शोर मचाने के बाद युवक के साथ करीब 50 लोग आ गए। उन लोगों ने दोनों कारों में तोड़ फोड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद वह दूल्हा-दुल्हन के पास मौजूद कैश, जेवर और मोबाइल लूट के भाग गए थे। वहीं इस हमले में दूल्हा-दुल्हन, ड्राइवर संदीप, रिश्तेदार प्रतीक व विशू दीक्षित घायल हो गए थे।










संबंधित समाचार