हिंदी
महराजगंज: महराजगंज जिले में खबर मतलब सिर्फ और सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़। हर खबर सबसे पहले सबसे सटीक। इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उप जिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बंपर बदलाव किया गया है।

1. मोहम्मद जसीम को सदर तहसील के उप जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। अब तक ये अपर उप जिलाधिकारी सदर थे।
2. राम सजीवन मौर्य उप जिलाधिकारी नौतनवा को फरेन्दा का एसडीएम बनाया गया है।
3. दिनेश कुमार मिश्र एसडीएम फरेन्दा को नौतनवा का एसडीएम बनाया गया है।

4. मदन मोहन वर्मा जो अब तक महराजगंज के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट थे, इनको अपर उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है।
5. महेन्द्र प्रताप उप जिलाधिकारी न्यायिक नोतनवा को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महराजगंज बनाया गया है।
Published : 9 June 2022, 7:35 PM IST
Topics : SDM उप जिलाधिकारी कार्यक्षेत्र नौतनवा फरेन्दा बदलाव