Crime in Bihar: घर से निकली बारात और फिर बीच रास्ते हुआ कुछ ऐसा..

बिहार की राजधानी पटना में दिन-ब-दिन क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन वहां कोई ना कोई घटना सुनने को मिल रही है। हाल ही में एक बार फिर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जहां शादी वाले घर में शहनाई गूंजने के बजाय मातम पसर गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 31 January 2020, 4:16 PM IST
google-preferred

पटनाः यहां के एक गांव में जिस घर में शादी की तैयारी चल रही थी, उसी घर में अब मातम का माहौल है। जिस दिन दुल्हा बारात लेकर विदा हो रहा था, उसी दिन उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: बाल-बाल बची हजारों यात्रियों की जान, टला एक बड़ा हादसा  

मामला है पटना के सलिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का। इस गांव के निवासी निरंजन की शादी नालंदा में तय हुई थी। निरंजन की शादी वसंत पंचमी के दिन होने वाली थी। कई दिनों से दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी। तभी शादी वाला दिन लोगों को लिए शोक वाला दिन बन गया।

आरोपियों ने चलाई गोली(फाइल फोटो)

यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, रोकना पड़ा प्रोग्राम

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम बारात निकलने की पूरी तैयारी हो रही थी। बारात निकलने से पहले दूल्‍हा निरंजन अपने स्‍वजनों के संग गांव के ही देवी स्थान में पूजा करने पहुंचे थे। मंदिर से ही निकलने के क्रम में ही निरंजन को अपराधियों ने गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निरंजन के परिवार वालों ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर इस हत्या का आरोप लगाया है। इस हत्या के पीछे जमीनी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। 

Published : 
  • 31 January 2020, 4:16 PM IST

Advertisement
Advertisement