हिंदी
लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के फिरोज़पुर रोड पर बद्दोवाल में स्थित एक सरकारी स्कूल की छत बुधवार को गिरने से एक शिक्षिका की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना उस वक्त हुई जब सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ रूम में तीन शिक्षक बैठे हुए थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपकरण सिंह तूर ने बताया कि तीनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां रवींद्र कौर को मृत घोषित कर दिया गया।
दो अन्य की हालत खतरे से बाहर है। छत गिरने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।
Published : 23 August 2023, 7:04 PM IST
No related posts found.