ठाणे जिले में 14 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 February 2025, 11:13 AM IST
google-preferred

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बदलापुर इलाके के एक स्कूल में पढ़ाने वाला आरोपी नवीन रामचंद्र नायर

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि नायर ने कथित तौर पर लड़की को परीक्षा देते समय, डांस क्लास में और एक कार्यक्रम के लिए पोशाक वितरण के दौरान अनुचित तरीके से छुआ और भद्दी टिप्पणियां कीं।

(42) पिछले साल अक्टूबर से किशोरी को कथित तौर पर परेशान कर रहा था।

नाबालिग ने पहले तो इसे बर्दाश्त किया लेकिन जब नायर ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नायर को गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि शिक्षक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

Published : 
  • 7 February 2025, 11:13 AM IST

Advertisement
Advertisement