हिंदी
पुंछ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक टैक्सी के सड़क से फिसल कर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार बलनोई से मंडी जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बलनोई के मोहम्मद रुस्तम को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए आठ साल के एक लड़के और दो महिलाओं सहित चार लोगों का उपचार चल रहा है।
Published : 3 May 2023, 6:19 PM IST
Topics : जम्मू कश्मीर टैक्सी पलटी पुंछ सड़क हादसा
No related posts found.