हिंदी
तमिलनाडु: चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरंतकम में एक बस और लॉरी की आपस में भिड़ंत से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
डाइनमाइट न्यूज़ संवाजजाता के मुताबिक पदलम पुलिस के मुताबिक, यह हादसा चेन्नई-त्रिची नेशनल हाइवे पर 16 मई गुरुवार तड़के एक बस के ओवरटेक करने की कोशिश करने के दौरान हुआ है।
ओवरटेक करने के दौरान बस ड्राइवर ने निंयत्रण खो दिया और बस की लॉरी से टक्कर हो गई। इस हादसे की चपेट में आए घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल पीड़ितों को इलाज के लिए चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले जाया गया और शवों को आगे की चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए भेजा गया
Published : 16 May 2024, 10:04 AM IST
Topics : 15 Injured 4 dead Accident tamil nadu टक्कर तमिलनाडु बस भिड़ंत लॉरी हादसा