हिंदी
नई दिल्लीः महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल-पुथल पर सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच ने अब इस मामले की सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है। कोर्ट कल 10.30 बजे करेगा सुनवाई। कोर्ट ने गवर्नर का आदेश और समर्थन पत्र कल सुबह तक तलब किया। शीर्ष कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस भी दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्यपाल का आदेश और फडणवीस के समर्थन पत्र को सौंपे। अजित पवार और फडणवीस को भी जारी किया गया नोटिस। तुषार मेहता को सोमवार सुबह 10:30 बजे तक फडणवीस और अजित पवार का समर्थन पत्र दिखाने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से राज्यपाल के आदेश को भी मांगा है।
Published : 24 November 2019, 12:43 PM IST
Topics : Congress Government maharashtra NCP Politics Shivsena Supreme Court फड़णवीस महाराष्ट्र सुप्रीम कोर्ट