हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सोमवार को शुरू हुये शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये 33 हजार 769 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अनुपूरक अनुदानो की मांग सदन के पटल पर रखी वहीं विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया।
अनुपूरक बजट में निजी निवेश के प्रोत्साहन के लिये औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को आठ हजार करोड़ रूपये के आवंटन का प्रस्ताव है जबकि 899 करोड़ रूपये का प्रावधान स्मार्ट सिटी मिशन के लिये किया गया है वहीं एक हजार करोड़ रूपये राज्य सड़क निधि के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण में खर्च किये जायेंगे।
यूपी को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की कवायद में अलग साल लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिये 296.56 करोड़ रूपये का इंतजाम किये गये है जबकि 100 करोड़ रूपये का प्रावधान इन्क्यूबेटर्स को बढावा देने तथा स्टार्टअप को संगठित करने के लिये है। (वार्ता)
Published : 5 December 2022, 4:33 PM IST
No related posts found.