हिंदी
सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र में एक कार हादसे का शिकार हो गई। यह कार लखनऊ से बिहार की ओर जारी रही थी। इस सड़क हादसे में दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह सड़क हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-123 पर कूरेभार थाना क्षेत्र में हुआ। यहां सेउर गांव के समीप एक कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।

इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल है। घायल को इलाज के लिये चिकिसालय भेजा गया है।
बताया जाता है कि कार में सवार लोग हरियाणा से बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थे।
हादसे की सूचना के बाद यूपीडा कर्मी और कूरेभार पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है।
Published : 23 February 2024, 12:56 PM IST
Topics : Lucknow Road Accident sultanpur uttar pradesh उत्तर प्रदेश बिहार लखनऊ शादी समारोह सड़क हादसा सुल्तानपुर