
मुंबईः दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मुंबई के शिवाजी पार्क में आंदोलन किया है। इनकी मांग ये है कि जब साल भर पढ़ाई ऑनलाइन हुई है तो हम परीक्षा ऑफ लाइन क्यों दें? हमें हमारे स्वास्थ्य की चिंता है।
बता दें कि इससे पहले छात्रों ने 21 मार्च को मुंबई के ही आज़ाद मैदान में ऑनलाइन परीक्षा को लेकर शांति प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की गई थी। छात्रों ने शिवसेना भवन को आज घेरने की योजना बनाई थी।
लेकिन पुलिस ने छात्रों को तीतर बितर किया और शिवसेना भवन के पास इक्कठा नही होने दिया। कैसे भी करके छात्र शिवाजी पार्क में इक्कठा हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने इन्हें कोविड नियमों का हवाला देकर काफी मनाने की कोशिश की लेकिन छात्र नही माने , बाद पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया।
Published : 2 April 2021, 7:04 PM IST
Topics : 10वीं 12वीं परीक्षा Mumbai आंदोलन ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा कोरोना महामारी प्रदर्शन बोर्ड परीक्षा मुंबई