हिंदी
भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास से एक जीवित पैंगोलिन (साल) को छुड़ाया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोलंगीर वन प्रभाग के अधिकारियों की मदद से शुक्रवार को बोलंगीर जिले के देवगांव पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत बिदिघाट छका के पास छापेमारी की और पैंगोलिन को तस्कर के कब्जे से छुड़ाया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बोलंगीर के कालीझारन गांव के मूल निवासी सेबक धरुआ के रूप में की गई है। एसटीएफ ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि पैंगोलिन को बोलंगीर वन विभाग अधिकारी (डीएफओ) को सौंप दिया गया है।
भारतीय पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अनुसूची-I संरक्षित जानवर है।
Published : 30 September 2023, 2:57 PM IST
Topics : एसटीएफ ओडिशा गिरफ्तार जीवित पैंगोलि भवनेश्वर रेसक्यू वन विभाग वन्य जीव तस्कर विशेष कार्य बल
No related posts found.