हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार देर शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कश्मीर जोन की पुलिस ने रात साढ़े दस बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ कुलगाम जिले के हादीगाम क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गयी है।’’
उसने बताया कि कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल रखा है।
इस संबंध में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
Published : 4 January 2024, 12:23 PM IST
Topics : आतंकवादियों कुलगाम जिले मुठभेड़ श्रीनगर सुरक्षाबलों
No related posts found.