
कोलकाता: भारत और बांग्लादेश ईडन गार्डन मैदान पर शुक्रवार को अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरेंगे जहां दोनों ही टीमों का मकसद मुकाबले में जीत दर्ज करने से कहीं बढ़कर गुलाबी गेंद से नया इतिहास दर्ज करना होगा।
यह भी पढ़ें: भारतीय महिला गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाते हुए जीता अंतरराष्ट्रीय मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से ईडन गार्डन मैदान पर दो मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच शुरू होगा जिसे दोनों टीमें पहली बार डे-नाइट प्रारूप में खेलेंगी।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कहा गुलाबी गेंद से खेलना होगा चुनौतीपूर्ण
विराट कोहली की कप्तानी वाली मेज़बान टीम पहले ही 1-0 से सीरीज़ में आगे है और अब उसकी निगाहें क्लीन स्वीप पर लगी हैं जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उसकी स्थिति और मजबूत कर देगी। (वार्ता)
Published : 21 November 2019, 3:26 PM IST
Topics : cricket ईडन गार्डन कोलकाता क्रिकेट गुलाबी गेंद डे नाइट टेस्ट बांग्लादेश भारत मैच विराट कोहली