UP Election: अखिलेश यादव सहारनपुर में बोले- लोग परिवर्तन चाहते, इस बार यूपी से होगा भाजपा का सफाया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सहारनपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 February 2022, 3:28 PM IST
google-preferred

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सहारनपुर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने इश मौके पर सपा की योजनाओं का खुलासा भी किया और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर हमले भी बोले। 

सहारनपुर दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार यूपी में बदलाव की हवा चल रही है। यूपी के लोग  सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। खासकर किसान, नौजवान और राज्य के  व्यापारी सपा गठबंधन की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। किसानों के लिये कॉरपस फंड बनाया जायेगा। सपा सरकार बनने पर 15 दिन में गन्ने का भुगतान देंगे और हर फसल के लिये एमएसपी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा सपा सरकार बनने पर मंडियों को व्यवस्थित किया जायेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में जहां मां शाकुम्भरी देवी का मंदिर है, यहां दुनिया से लोग आते हैं, मैं भरोसा दिलाता हूं कि यहां के विकास कार्यों से शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि सहारनपुर में चीनी के कारोबार के साथ लकड़ी का भी बड़ा कारोबार है। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सपा सरकार बनने पर 'वुड्स क्राफ्ट डेवेलपमेंट एक्सपोर्ट प्रमोशन  फर्म' बनाकर कारोबारियों-कारीगरों की मदद की जाएगी।

Published : 
  • 7 February 2022, 3:28 PM IST

Related News

No related posts found.