हिंदी
लखनऊ: महराजगंज जिले में सितंबर 2020 से कप्तानी कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का तबादला हो गया है। उनको कानपुर नगर में 37वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाकर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: जाने से पहले प्रदीप गुप्ता ने बदले महराजगंज जिले में कोठीभार, निचलौल, पनियरा, सोनौली, बृजमनगंज, कोल्हुई के थानेदार, अंतिम फैसला नये एसपी के हाथ में
महराजगंज जिले में 2015 बैच के डायरेक्ट IPS डा. कौस्तुभ को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: आईपीएस डॉ कौस्तुभ बने गोरखपुर के एसपी सिटी, संभाला कार्यभार
डा. कौस्तुभ इस समय संतकबीर नगर जिले में SP के रुप में तैनात हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक डा. कौस्तुभ ने MBBS की पढ़ाई की है और मूल रुप से बिहार के पटना के निवासी हैं। संतकबीर नगर में तैनाती से पहले ये गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे और उससे पहले नोएडा में सहायक पुलिस अधीक्षक के रुप में काम किया है।

Published : 15 April 2022, 6:29 AM IST
Topics : एसपी डा कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता महराजगंज
No related posts found.