सोन्या क्रिश्चियन : अमेरिका में सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा प्रणाली की चांसलर बन देश का मान बढ़ाया

केरल विश्विवद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाली सोन्या क्रिश्चियन की प्रतिभा और प्रतिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उच्च शिक्षा प्रणाली कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम का 11वां स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति इस लिहाज से और भी अहम है कि वह विश्वविद्यालय प्रणाली का नेतृत्व करने वाली भारत की ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई मूल की पहली व्यक्ति हैं।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 March 2023, 1:09 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: केरल विश्विवद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाली सोन्या क्रिश्चियन की प्रतिभा और प्रतिष्ठा का सम्मान करते हुए उन्हें अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उच्च शिक्षा प्रणाली कैलिफोर्निया कम्युनिटी कॉलेज सिस्टम का 11वां स्थायी चांसलर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति इस लिहाज से और भी अहम है कि वह विश्वविद्यालय प्रणाली का नेतृत्व करने वाली भारत की ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशियाई मूल की पहली व्यक्ति हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार क्रिश्चियन को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान हासिल है। उनके प्रयासों से 2015 में एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई, जिससे विश्वविद्यालय प्रणाली में ढांचागत विकास के लिए 15 करोड़ डॉलर की राशि हासिल की गई।

सोन्या क्रिश्चियन का जन्म 28 जुलाई 1966 को केरल के क्विलोन में पॉल और पामेला क्रिश्चियन के यहां हुआ। उन्होंने 1987 में केरल विश्विवद्यालय से गणित में स्नातक स्तर की पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं।

उन्होंने 1990 में सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की। उनकी पढ़ाई का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। वर्ष 2002 में उन्होंने लॉस एंजिलिस में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डॉक्टर ऑफ एजुकेशन की उपाधि ग्रहण की और शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाया। इस दौरान सोन्या क्रिश्चियन ने 13 फरवरी 1993 को श्रीराम खे से विवाह किया और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ईशा क्रिश्चियन है।

पढ़ाई के दौरान उन्होंने शिक्षाविद् के रूप में कई महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं दी। वर्ष 1991 में वह सेक्रामेंटो में अमेरिकन रिवर कॉलेज में व्याख्याता बनीं। यहां कुछ अरसा काम करने के बाद उन्होंने बेकर्सफील्ड (कैलिफोर्निया) कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम किया। वर्ष 1995 तक इसी पद पर रहने के बाद वह अगले पांच वर्ष तक एसोसिएट प्रोफेसर और फिर उसके बाद डीन बनीं।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने एक बयान में सोन्या क्रिश्चियन को देश के सबसे प्रतिभाशली और विद्वान शिक्षाविद् में से एक बताया। उन्होंने कहा कि सोन्या ने सेंट्रल वैली में शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।

क्रिश्चियन एक जून, 2023 को अपनी नयी भूमिका ग्रहण करेंगी। वह चांसलर एलॉय ऑर्टिज़ ओकले की जगह लेंगी, जिन्होंने लगभग छह वर्षों तक सामुदायिक कॉलेज प्रणाली का नेतृत्व करने के बाद अगस्त में इस्तीफा दे दिया था।

इस नियुक्ति पर क्रिश्चियन ने कहा, ‘‘मैं देश की अग्रणी उच्च शिक्षा प्रणाली का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं और मैं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को उनपर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देती हूं।

क्रिश्चियन ने कहा, ‘‘जीवन में हम कई चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौतियां हमें अपना सर्वश्रेष्ठ काम करने की प्रेरणा देती हैं। हम छात्रों को प्राथमिकता देने वाले साझा विजन के साथ काम करेंगे।’’

 

Published : 
  • 5 March 2023, 1:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement