हिंदी
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र में हरियाणा से रांची जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर कनहर नदी पर बने पूल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया और इसके सवार सह चालक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रविवार भोर विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के कनहर नदी पुल पर हरियाणा से रांची जा रही कंटेनर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। जिसमें चालक राजन कुमार (26) निवासी एटा घायल हो गया वहीं एक अन्य चालक राजबहादुर (21) निवासी गोकुलपुर की मौके पर ही मौत हो गई। (वार्ता)
Published : 19 June 2022, 12:06 PM IST
No related posts found.