हिंदी
मुंबई: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक्टर संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। वहीं अब खबर ये भी आ रही है कि फिल्म में एक्ट्रेस सोनम कपूर संजय दत्त की प्रेमिका का रोल निभाते हुए दिखाई देगीं।

वहीं इस मूवी में काम करने के बारे में सोनम ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस फिल्म का ऑफर आया उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी क्योंकि इस मूवी को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं और वो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।
उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
Published : 12 May 2017, 4:25 PM IST
Topics : एक्टर रणबीर कपूर राजकुमार हिरानी संजय दत्त सोनम कपूर
No related posts found.