हिंदी
कोल्हुई(महराजगंज) पुलिस और SSB के लाख प्रयास के बाद भी बॉर्डर क्षेत्र मे तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा तस्करों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। जिसमें एक पिकअप खाद समेत,धान बरामद हुआ है।
पुलिस बरामद माल को थाने लाकर कारवाई मे जुटी है। लेकिन बड़ा सवाल ये है इतनी बड़ी मात्रा मे बरामदगी तो हो गई लेकिन न तो अन्य विभाग के लोग न ही पुलिस कभी तस्करों के जड़ तक नहीं पहुंच पाती आख़िरकार ये बरामद माल किसका है?
इतनी बड़ी मात्रा मे खाद किस दुकान से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा। पिकअप पर खाद बरामदगी मे आखिर किस दुकान से ये तस्करी की खेप आ रहीं। डाइनामाइट न्यूज को SDM फरेंदा रमेश कुमार ने बताया तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही बड़ी कारवाई की जाएगी।
Published : 3 December 2023, 5:50 PM IST
No related posts found.