हिंदी
मजार-ए-शरीफ: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बल्ख में मुख्य सड़क के पास जांच चौकी पर तालिबानी आतंकवादियों के हमले में कम से कम छह पुलिस अधिकारी मारे गये और अन्य तीन घायल हो गये।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
जिला प्रमुख सर्राजुद्दीन आबिद ने मंगलवार को बताया, “तालिबानी आतंकवादियों ने सोमवार रात शोलगारा जिले के बोडाना कला गांव की मुख्य रोड से सटे दो सुरक्षा जांच चौकियों में हथियारों, बंदूकों, रॉकेट तथा ग्रेनेड से हमला किया। (वार्ता)
Published : 29 January 2019, 5:50 PM IST
No related posts found.