कोलकाता के केष्टोपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल

कोलकाता के केष्टोपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक भोजनालय के भीतर कुछ गैस सिलेंडरों में कथित तौर पर विस्फोट में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 December 2023, 6:59 PM IST
google-preferred

कोलकाता:  कोलकाता के केष्टोपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक भोजनालय के भीतर कुछ गैस सिलेंडरों में कथित तौर पर विस्फोट में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर रबिन्द्रपल्ली बाजार की है।

बिधाननगर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को सेवा में लगाया गया।

उन्होंने बताया, ''विस्फोट से पहले जोरदार आवाज सुनाई दी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि भोजनालय के भीतर रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिसकी वजह से आग लग गई।''

अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''घायल हुए लोगों में से एक की हालत गंभीर है और उसका इलाज यहां स्थानीय नर्सिंग होम में किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो हम उसे बड़े अस्पताल में स्थानातंरित करेंगे। अन्य घायल मामूली रूप से झुलसे हैं।''

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम जरूरी जांच के लिए मौके पर पहुंची है।

 

Published : 
  • 21 December 2023, 6:59 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement