औरैया में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा! फर्जी फर्म बनाकर चला रहे थे करोड़ो का खेल… पढे़ं पूरी खबर
औरैया पुलिस ने करोड़ों रुपये के बड़े GST फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए संगठित गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फर्जी कंपनियां बनाकर बिना माल सप्लाई के करोड़ों की बिलिंग दिखाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और दस्तावेज बरामद किए हैं।