हिंदी
सिद्धार्थनगर: ककरही गायघाट मार्ग पर सरकार द्वारा बांध सुरक्षा के कार्य के नाम पर जनता के साथ बड़ा धोखा किया जा रहा। बूढी राप्ती नदी के कटान को रोकने के लिए बांध सुरक्षा के नाम पर महज मिट्टी कार्य कराया जा रहा है। इस काम में लगे ठेकेदारों द्वारा बच्चों से काम कराया जा रहा है, जिससे बालश्रम को बढावा मिल रहा है।
यह बांध बूढी राप्ती नदी से सटा हुआ है। यहां मिट्टी की कार्य प्रत्येक वर्ष कराया जाता है, ताकि बांध के कटाव को रोका जा सके। लेकिन इस बार गड्ढों को भरने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। विभाग की लापरवाही व पैसों की बंदरबांट के कारण ठेकदारों द्वारा कार्य में भारी अनियमतता बरती जा रही है।
विभाग की इन्हीं लापरवाहियों के कारण बाँध का कटान हो जाता है और यहां की जनता और किसान तबाही के शिकार होते रहते हैं।
Published : 13 June 2018, 3:08 PM IST
Topics : खानापूर्ति ठेकेदार बांध सुरक्षा बालश्रम लापरवाही सिद्धार्थनगर
No related posts found.