हिंदी
महराजगंज: श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई में शराब पीने के लिए गिलास व पानी नहीं देने पर आक्रोशित व्यक्ति ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंगलवार की रात महुअवा महुई निवासी महेंद्र गौड़ अपने घर पर सोया हुआ था। रात के करीब 11:30 बजे परसिया इंदरपुर निवासी अजीत सिंह अपनी स्कूटी से महेंद्र के घर पहुंचा और शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगने लगा।

इतनी रात में इस तरह की फरमाइस से नाराज महेंद्र ने गिलास और पानी देने से इनकार कर दिया। जिससे अजीत सिंह आक्रोशित हो गया और गाली गलौच करने लगा। जिसका महेंद्र ने विरोध किया लेकिन आक्रोशित अजीत ने महेंद्र के ऊपर गोली चला दी। गोली महेंद्र के बाएं हाथ में लगी है।
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ से बताया कि घायल युवक की बहन पूनम की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 12 February 2025, 6:15 PM IST
Topics : alcoholic Crime in Maharajganj Dynamite News firing Firing in Maharajganj Maharajganj maharajganj police shyamdeurwa